फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन रहेगा पांच-पांच घंटे का ब्लाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रविवार और सोमवार को रेल यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा। दो दिन पांच-पांच घंटे का ब्लाक रहेगा। रोजा से लक्सर और गाजियाबाद से शाहजहांपुर के बीच रेल पटरियों बदलने और स्लीपर डालने का कार्य चलेगा। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बीच में रोका गया है।
विज्ञापन

डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि रविवार और सोमवार को रेल पटरियों पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। उन्होेंने बताया कि रोजा और बरेली कैंट के बीच सुबह 11.05 से 04.05 बजे तक, बरेली कैंट से बरेली के बीच दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से शाम पांच बजकर चालीस मिनट तक, बरेली से रामपुर सेक्शन में सुबह साढ़े ग्यारह बजे से शाम साढे़ चार बजे तक और रामपुर से मुरादाबाद के बीच दोपहर बारह बजकर बीस मिनट से पांच बजकर बीस मिनट, मुरादाबाद से मोअज्जमपुर के बीच सुबह आठ बजकर 55 मिनट से चार बजे तक, मोज्जमपुर से नजीबाबाद के बीच ग्यारह बजकर पांच मिनट से चार बजकर पांच मिनट तक पटरियों पर मरम्मत कार्य चलेगा। इस दौरान ऋषिकेश चंदौसी पैसेंजर रद्द रहेगी। इसके अलावा भी कई ट्रेनों को बीच में रोका गया है। ब्लाक खत्म होने के बाद ट्रेनों को दौड़ाया जाएगा। इसके अलावा सोमवार को भी पांच घंटे का ब्लाक रहेगा। सोमवार को गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच सुबह सवा सात बजे से दोपहर सवा बारह बजे तक, मुरादाबाद से शाहजहांपुर के बीच सुबह नौ बजकर दस मिनट से दो बजकर दस मिनट तक और शाहजहांपुर से आलमबाग के बीच साढ़े दस बजे से साढ़े तीन बजे तक रेल पटरियों पर मरम्मत कार्य चलेगा। इस दौरान गरीब रथ एक्सप्रेस, गढ़वाल एक्सप्रेस अप व डाउन रद्द रहेगी। इसके अलावा चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस को बीच में रोक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें