फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों को लेकर गरम हुआ सट्टे का बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी पार्टियां जितनी शिद्दत से चुनाव मैदान में डटी हैं उतनी ही शिद्दत से सटोरिए भी सट्टा बाजार में डटे हुए हैं। लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों की जीत - हार पर सटोरिए करोड़ों रुपये के दांव लगा रहे हैं। अभी तक पार्टियों के टिकट को लेकर सट्टा बाजार गरम था। सपा से हाजी नासिर का टिकट कटने को लेकर सट्टा बाजार में खूब दांव लगे थे। सोमवार को कांग्रेस से इमरान प्रतापगढ़ी का टिकट कटने या नहीं कटने को लेकर भी सट्टर बाजार गरम रहा। अब इमरान मंगलवार को अपना नामांकन कराएंगे। इसके बाद सट्टा बाजार में प्रत्याशियों की जीत - हार पर दांव चल रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर में सट्टे का सिंडिकेट सिर्फ शहर की गलियों तक नहीं सिमटा है। जेल की सलाखों से भी सट्टे के दांव लगते रहे हैं। कभी आईपीएल को लेकर सट्टा बाजार गरम होता है तो कभी दूसरे मुद्दों पर दांव लगते हैं। अब लोकसभा चुनावों में फिर से सट्टा बाजार गरम है। लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद पहले टिकटों को लेकर मारामारी थी। भाजपा से सर्वेश का टिकट कटने या नहीं कटने को लेकर सटोरियों ने दांव लगाए थे। इसके बाद गठबंधन से टिकट को लेकर जमकर सट्टा चला। डा. एसटी हसन का टिकट कटने से लेकर दोबारा टिकट होने तक सटोरियों ने करोड़ों रुपये के दांव लगाए। अब तीनों प्रमुख दलों के प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा से कुंवर सर्वेश सिंह, कांग्रेस से इमरान प्रतापगढ़ी और सपा - बसपा गठबंधन से डा. एसटी हसन चुनाव मैदान में हैं। सर्वेश सिंह पर्चा भर चुके हैं। कांग्रेस से इमरान प्रतापगढ़ी मंगलवार को नामांकन करेंगे। सपा प्रत्याशी डा. एसटी हसन संभवत: तीन अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। तीनों ही पार्टियों में अंदरूनी कलह भी है। ऐसे में इस सीट पर चुनावी टक्कर कड़ी होगी। चुनावी मैदान में जितनी कड़ी टक्कर है उतनी ही कड़ी टक्कर सट्टे के बाजार में सटोरियों के बीच में भी है। सर्वेश की सांसदी रहने या जाने को लेकर सबसे ज्यादा दांव लग रहे हैं। आने वाले समय में सट्टा बाजार में भी बदले राजनीतिक समीकरणों के आधार पर सटोरियों के दांव बदलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें