फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जगह मालगाड़ियां दो हिस्सों में बंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में बुधवार को दो जगह कपलिंग टूटने की वजह से मालगाड़ियां दो हिस्सों में बंट गईं। गनीमत रही कि डिब्बे पटरी से नहीं उतरे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। चालकों ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेनों का संचालन रोक दिया। इसके बाद दूसरी कपलिंग लगाकर मालगाड़ियां आगे के लिए रवना की गईं।
विज्ञापन

मंडल के बंथरा से सुबह नौ बजकर पचास मिनट पर डाउन लांग हाल मालगाड़ी शाहजहांपुर की ओर रवाना हुई। कुछ ही दूरी पर चलने के बाद कपलिंग टूटने की वजह से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी गई। खबर मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। इसके अल ावा रेल संचालन बंद करा दिया गया। सवा ग्यारह बजे दूसरी कपलिंग लगाकर मालगाड़ी रवाना की गई। इस दौरान पांच एक्सप्रेस ट्रेनें और पांच मालगाड़ियां बीच में ही रुकी रहीं। ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इसके अलावा बालामऊ के पास साढे़ दस बजे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। दूसरी कपलिंग लगाकर साढ़े ग्यारह बजे मालगाड़ी रवाना कर दी गई। ट्रैक संचालन ठप होने की वजह से दो एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी बीच में ही रुकी रही। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि दो जगह कपलिंग टूटने की वजह से मालगाड़ियां दो हिस्सों में बंट गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें