फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से साड़ टकराया, डिब्बा पटरी से उतरा

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के लक्सर और रायसी के बीच मंगलवार शाम साढे़ सात बजे अप लाइन पर मालगाड़ी से सांड़ टकरा गया। इस हादसे में इंजन के पीछे वाली बोगी पटरी से उतर गई। हादसे की सूचना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेनों को तहां तहां रोक दिया गया है।
विज्ञापन

डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि लक्सर और रायसी के बीच साढ़े सात बजे अप लाइन पर मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान मालगाड़ी के इंजन से सांड़ टकराया गया। जिससे इंजन के पीछे की बोगी पटरी से उतर गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इंजन रोक दिया। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुरादाबाद से एआरटी मौके के लिए भिजवा दी गई है। इस हादसे की वजह से रेल संचालन ठप हो गया। जिसकी वजह से ट्रेनों को तहां तहां रोक दिया गया है। कुछ ट्रेनों को बदले मार्ग से गुजरा जा रहा है। डीआरएम ने बताया कि टीम को मौके पर भेज दिया गया है। बोगी पर पटरी पर चढ़ाने का कार्र्य किया जा रहा है। कुछ गाड़ियां बीच में रोक दी गई थीं। ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें