एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा में प्रतिदिन नकल करते हुए छात्र पकड़े जा रहे हैं। तकनीकी और आंतरिक सचल दल की निगरानी होने के बावजूद वह नकल लेकर आ रहे हैं। बुधवार को भी हिंदू कालेज में दो छात्र नकल करते हुए पकड़े गए।
बुधवार को स्नातक में भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान और शिक्षाशास्त्र की परीक्षा थी। तीनों पालियों में 3405 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 107 गैरहाजिर रहे और 3298 विद्यार्थी ही परीक्षा देने आए। वहीं आंतरिक सचल दल ने दोपहर की पाली में जंतु विज्ञान विषय के पेपर में और शाम की पाली में भौतिक विज्ञान के विषय में एक-एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ लिया। अधिकारियों ने छात्रों की उत्तरपुस्तिका सील कर विश्वविद्यालय भेज दी है। वहीं, केजीके कालेज में सुबह की पाली में 541 विद्यार्थियों में से 505 विद्यार्थी उपस्थित रहे। दोपहर की पाली में 327 परीक्षार्थियों में से 11 परीक्षा देने नहीं आए। वहीं शाम की पाली में पंजीकृत 440 विद्यार्थियों में से 435 विद्यार्थी परीक्षा देने आए और पांच अनुपस्थित रहे। वहीं, गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कालेज में 201 पंजीकृत छात्राओं में से पांच छात्राएं गैरहाजिर रहीं।