फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार फरवरी तक परीक्षा फार्म भर सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां हो चुकी हैं। कालेजों को प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के रोल नंबर भी भेजे जा चुके हैं। इसके बावजूद छूटे हुए विद्यार्थियों को अंतिम मौका देते हुए विवि ने परीक्षा फार्म भरने के लिए वेबसाइट खोल दी है। विवि अधिकारियों के अनुसार चार फरवरी तक आनलाइन फार्म भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन

स्नातक और स्नातकोत्तर सभी विषयों के संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व, एकल विषय के छात्रों के परीक्षा आवेदन डेढ़ हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ आनलाइन चार फरवरी तक, जबकि कालेज में पांच फरवरी तक जमा किए जा सकेंगे। कालेज विवि में परीक्षा फार्म आठ फरवरी तक जमा कर सकते हैं। विवि परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह के अनुसार विलंब शुल्क से भरे जाने वाले आवेदन पत्रों का अनुमोदन विश्वविद्यालय स्तर पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जन सूचना अधिकार और चुनौती मूल्यांकन में अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र पर कोई विलंब शुल्क देय नहीं होगा। वहीं कालेजों में प्रयोगात्मक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के बाद गुरुवार को कालेजों में रोल नंबर भेज दिए गए थे। प्राचार्य डॉ. केसी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को छह व्यक्तिगत फार्म जमा किए गए हैं। संस्थागत एक-दो छात्र आए थे, लेकिन उनका प्रवेश शुल्क जमा नहीं किया है। अब वह सोमवार तक प्रवेश शुल्क जमा करेंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा सात फरवरी से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें