फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल स्थगित, आज से काम पर लौटेंगे कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों की अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुक्रवार को स्थगित हो गई। कर्मचारी शनिवार से काम पर लौटेंगे। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
मुरादाबाद जिले में स्वास्थ्य विभाग में संविदा के 732 कर्मी तैनात हैं। समान काम समान वेतन, आउट सोर्सिंग बंद करने, आशाओं का मानदेय 10 हजार सुनिश्चित करने और मृतक आश्रितों को नौकरी देने की मांग को लेकर कर्मचारी पिछले 12 दिनों से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर थे। इससे प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा सुविधाएं लड़खड़ा गई थी। टीकाकरण, दवा वितरण, ओपीडी और जांचें ठप होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। हड़ताल से जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव बढ़ गया है। मरीजों को लंबी लाइनों में लगकर परेशान होना पड़ रहा था।
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार के 12वें दिन अपराह्न में संघ प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने लखनऊ से हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ पदाधिकारियों की मुख्य सचिव, और प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं परिवार कल्याण से वार्ता हुई। इसमें संगठन की मांगों पर सहमति के साथ हड़ताली कार्मियों पर किसी भी तरह की दंडात्मक कार्यवाही नहीं किए जाने का आश्वासन दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद मुरादाबाद स्थित सीएमओ कार्यालय पर धरने पर बैठे जिले भर के कर्मचारी उठे।
विज्ञापन


मो फुरकान संगठन मंत्री बने
मुरादाबाद। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष अजीजुर रहमान की ओर से मो फुरकान को संगठन मंत्री मनोनीत किया। संचालन महामंत्री विपिन भट्ट और अध्यक्षता डा. अनीता मौर्य ने की। बैठक में मो जीशान, मो शुऐब, मो उवैश, शुभम और अंकित समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें