फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लाक से थमे ट्रेनों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में शुक्रवार को छह घंटे का ब्लाक लेकर कार्य किया गया। लेकिन समय अवधि तक कार्य पूरा नहीं हो पाया। जिसकी वजह से ट्रेनें जहां तहां रोकने पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार को गजरौला से आलम नगर तक डाउन लाइन पर ट्रैक मरम्मत और पटरियां बदलने का कार्य किया गया। गजरौला से मुरादाबाद, कटघर, रोजा और आलमनगर के बीच डाउन लाइन पर कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक, ओएचई लाइन मेंटिनेंस, स्लीपर बदलने का कार्य किया गया। जिसकी वजह से जम्मूतवी एक्सप्रेस, अवध-असम, पदमावत, नौचंदी, काशी विश्वनाथ, श्रमजीवी एक्सप्रेस रोक-रोक कर चलाई गईं। समय से कार्य पूरा नहीं हो पाया। शुक्रवार शाम पौने छह बजे तक कार्य हुआ। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। ट्रेनों के तहां तहां रुकने की वजह से यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं। रविवार को अप लाइन पर पांच घंटे का ब्लाक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें