मुरादाबाद।
मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर मरम्मत कार्य चलेगा। जिसकी वजह से रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द किया है। जबकि कुछ ट्रेनें बदले रेल मार्ग से चलाई जाएंगी। टाटा नगर से अमृतसर जाने वाली जलियावाला बाग एक्सप्रेस 16 व 23 जनवरी को रद्द रहेगी। जबकि अमृतसर से टाटा नगर जाने वाली जलियावाला बाग एक्सप्रेस 18,23 और 25 जनवरी को निरस्त रहेगी। इसके अलावा जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस 15 जनवरी से 29 जनवरी तक रद्द रहेगी। कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस 17 जनवरी से 27 जनवरी तक रद्द रहेगी। हमर सफर एक्सप्रेस 17 और 21 जनवरी और हावड़ा से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस 16 से 26 जनवरी और देहरादून से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस 16 से 26 जनवरी बदले रेल मार्ग से चलाई जाएंगी।