फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरयानी बेचने वालों के यहां छापे, छह सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीमों ने शुक्रवार को अलग-अलग बाजारों में होटल एवं रेस्टोरेंटों में ताबड़तोड़ छापामारी की। टीमों ने छह जगहों से चिकन बिरयानी के सैंपल लिए। विभागीय कार्यवाही से हड़कंप मच गया।
चिकन बिरयानी में सस्ते और खतरनाक रंग मिलाए जा रहे हैं। रंग स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद खतरनाक हैं। इनसे किडनी फेल होने और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अमर उजाला ने पिछले दिनों चिकन बिरयानी में खतरनाक रंग मिलाए जाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीमों ने शुक्रवार को छापामारी की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चक्कर की मिलक में रेस्त्रां से खाद्य सुरक्षा अधिकारी शहाबुद्दीन, एक अन्य दुकान से खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज कुमार, दांग तिराहा से खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार वर्मा, कोर्ट रोड पर एक दुकान से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीप्रकाश ने बिरयानी के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रोड पर एक होटल से खाद्य सुरक्षा अधिकारी शहाबुद्दीन और रेलवे स्टेशन के सामने से होटल से खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज ने बिरयानी के सैंपल लिए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। होटल एवं रेस्टोरेंट स्वामियों को बिरयानी में केमिकल युक्त अखाद्य रंगों के प्रयोग नहीं करने की चेतावनी दी गई। टीम में जिला अभिहित अधिकारी विनोद कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें