नगर आयुक्त ने लगातार छह महीने से काम पर नहीं आने वाले 14 सफाई कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी हैं। इसके साथ ही उनको काली सूची में डाल दिया गया है। अब उसको पांच साल तक भर्ती नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही काम पर न आने वाले अन्य कर्मचारियों को भी चेतावनी दी गई है।
आउट सोर्सिंग के कई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आते हैं। इनमें से कई का वेतन रोक दिया जाता है, जबकि कई की हाजिरी भरकर पहुंच जाती है। ऐसे कई मामले जांच में नगर आयुक्त और मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी के सामने आ चुके हैं। अफसरों को सफाई कर्मियों की जांच के दौरान भी गैर हाजिर मिलने वाले कर्मचारियाें को चिह्नित किया जाता रहा है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी अब्दुल बासिद ने बताया कि काम पर न जाने वाले कर्मचारियों की जांच में पाया गया कि 14 कर्मचारी छह महीने से ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं। इससे सफाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। उनके कारण नए कर्मचारियों की भर्ती भी नहीं की जा सकी है। इसकी रिपोर्ट नगर आयुक्त को दी गई थी।
उसके आधार नगर अमर सिंह, प्रदीप, नवल सिंह, विजेंद्र कुमार, कमलेश, अमित कुमार, पंकज कुमार, सरवर हुसैन, नरेंद्र कुमार, पूरन सिंह, अर्जुन, राहुल और सोनू कुमार की सेवा समाप्त कर दी गईं। उनको काली सूची में भी डाल दिया गया है। इससे पांच साल तक दोबारा नगर निगम में भर्ती नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही काम पर न आने वाले अन्य कर्मचारियों को चेतावनी जारी की गई है।