फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार पुलिस के असहयोग के कारण अपनों के साथ दिवाली नहीं मना पाएगी महिला

Sat, 03 Nov 2018 03:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिहार राज्य की श्योहर पुलिस के असहयोग के कारण आखिरकार, चार दिन के बाद एक महिला के घर का पता नहीं चल सका। चार दिन के बाद महिला को कोतवाली पुलिस के माध्यम से नारी शरणालय मुरादाबाद भेज दिया गया है। महिला अब अपनों के साथ दीपावली का त्योहार नहीं मना सकेगी।
विज्ञापन


चार दिन पहले महिला को कोई व्यक्ति वूमेन पावर लाइन-1090 की जिला समन्वयक संगीता भार्ग के आसा पर छोड़ गया। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। महिला वहीं बैठकर रो रही थी। संगीता भार्गव ने महिला ने पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद को जानकारी देने के बाद उससे बातचीत की तो महिला मूकबधिर होने के कारण कुछ बता नहीं सकी। लेकिन टूटी फूटी हिंदी में लिख पा रही थी, जिसमें उसने जिला श्योहर और गांव पिपहरी लिखा।

सोमपाल का नाम भी लिखा। अपना नाम अंजू लिखा। पुलिस अधीक्षक श्योहर संतोष कुमार से फोन पर बातचीत की गई, पहले तो उन्होंने टीम भेजकर पिपहरी से जानकारी हासिल कराने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में श्योहर पुलिस ने अपेक्षित सहयोग करना बंद कर दिया। टालमटोल करने लगे।
विज्ञापन


संभल पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। आईटीआई से मूकबधिर भाषा के विशेषज्ञ को भी बुलाकर जानकारी का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। चार दिन के बाद आखिरकार, हार कर संगीता भार्गव ने महिला को चंदौसी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। महिला को शुक्रवार को महिला शरणालय मुरादाबाद भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें