मुरादाबाद रेल मंडल के कौढ़ा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह दून एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल हो गया। जिससे पांच अन्य ट्रेनें भी जहां-तहां रोक दी गई। पौने नौ बजे दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन रवाना की गई। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया।
दून एक्सप्रेस सोमवार सुबह देहरादून से हावड़ा जा रही थी। कौढ़ा रेलवे स्टेशन से निकले के बाद सुबह सात बजकर 55 मिनट पर इंजन फेल हो गया। चालक ने रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना देने के साथ ही इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया। लेकिन इंजन स्टार्ट नहीं हो पाया। पौने नौ बजे दूसरा इंजन मंगवाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। दून एक्सप्रेस रुकने की वजह से चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस, चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस अमृतसर हावड़ा मेल ट्रेनें जहां तहां रोक दी गई थी। दून एक्सप्रेस के रवाना होने के बाद ही इन गाड़ियां को भी चलाया गया।