फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों-शिक्षकों का कार्य बहिष्कार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर कर्मचारियों एवं शिक्षकों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्य बहिष्कार का सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पर असर दिखा। कर्मियों एवं शिक्षकों ने बाजूओं पर काली पट्टी बांधकर तहसील सदर पर प्रदर्शन किया।
मंच के अध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकारी आंदोलित हैं। सरकार सुनवाई को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है और वो लेकर रहेंगे। संयोजक श्रीकांत यादव ने कहा कि शुक्रवार को शिक्षक जिला बेसिक अधिकारी कार्यालय में धरना देंगे। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि कई राज्यों में पुरानी पेंशन लागू है। उत्तर प्रदेश में भी बहाल की जाए। डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष नरेश कुमार और वाहन चालक संघ के जिलामंत्री बदन सिंह ने कहा कि सांसद और विधायक तीन-तीन पेंशन लेते हैं। सरकार कर्मचारियों की पेंशन पर सेंध लगा रही है। वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट होकर आरपार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। प्रदर्शन में संजय कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, मयंक शर्मा, पूजा पवार, संजय चौहान, देवेंद्र सिंह, जमील अहमद, मनोज कुमार, विनय कुमार, दिनेश कुमार, हरपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, आरके राम, ज्योति शर्मा, वर्षा भटनागर, शाजिया, हरीश कुमार, वीर सिंह, प्रवीण कुमार, सविता यादव, विष्णुदत्त यादव, ओमपाल सिंह, मनीष पवार, प्रदीप यादव, इकमान अली, एसएस राठी, राहुल शर्मा, शरद कपूर, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच सितंबर को आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की प्राथमिक विद्यालय गांधी पार्क में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त संघर्ष संचालन समिति पांच सितंबर को आंबेडकर पार्क में सुबह 11 बजे धरना प्रदर्शन करेगी। धरने में 21 संगठनों से जुड़े कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान राजबहादुर सिंह, रविंद्र पाल सिंह, चंद्रवीर सिंह, संजीव दीक्षित, ओमवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, वसीम अख्तर, आदर्श त्यागी, संजीव त्यागी, ऋतु त्यागी, संजय विश्नोई, नरेश कुमार, जवर सिंह, सीमा सिंह, शशीबाला, पवन, अजय पाल, महेश जोशी, विनीता त्यागी, संगीता सिंह, ध्यान सिंह, अरूण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें