मुरादाबाद। तीन दिन से हो रही बारिश से शनिवार को मंडल बदहाल रही। ताजा आने वाली हरी सब्जियां मंडी तक कम मात्रा में पहुंची। ऐसे में आलू, अरबी व कांशीफल आदि स्टाक में रखी सब्जियों की बिक्री ज्यादा रही। मंडल में आवक कम रहने से सब्जियों के दाम में भी बढ़ोतरी रही।
जिले में तीन दिन से बारिश हो रही थी। इसकेचलते रोजाना खेतों से आने वाली ताजा सब्जियों की आवक प्रभावित हुई। बारिश के चलते लौकी-तोरई, टमाटर, भिंडी आदि कम मात्रा में मंडी तक पहुंचे। किसान भी अपनी सब्जी लेकर कम संख्या में आए। बारिश केचलते फसलों की पैदावार भी प्रभावित हुई है। पानी से सब्जी की फसलों का फूल गल जाता है। इसकेसाथ ही बेल वाली सब्जियों के फल पानी में गल जाते हैं।
बारिशके चलते मंडियों में आलू, अरबी, कद्दू व कांशीफल आदि की बिक्री ही ज्यादा रही। मंडी समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बारिश में मंडी में आवक कम हो जाती है। इसका असर ही शनिवार को देखेन को मिला। मौसम साफ होने पर मंडी को सामान्य होने में दो-तीन दिन का समय लगेगा।