फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किताबों के शुरू होगा बेसिक शिक्षा विभाग का सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के तमाम दावे और आश्वासनों के बाद आखिरकार दो जुलाई से सत्र हमेशा की तरह बिना किताबों के ही शुरू होगा। अभी तक विभाग को कक्षा सात और आठ की आधी-अधूरी किताब मिल सकी हैं। अधिकारियों के मुताबिक किताबें आ रही हैं। शेष छात्रों को जमा पुरानी किताबों से पढ़ाई शुरू करवा दी जाएगी।
जिले में 12 सौ प्राथमिक विद्यालय और 526 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब एक लाख 56 हजार 748 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसके अलावा नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नौ सौ छात्राएं भी पढ़ाई कर रही हैं। इसके लिए उर्दू विषय को छोड़कर करीब नौ लाख 26 हजार किताब आनी थीं।
विज्ञापन


छह तक नहीं आई एक भी किताब
एक अप्रैल को जब नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हुई थी तो शासन स्तर से ही किताब वितरण के दावे किए गए थे। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली भी निकाली गई थीं। इससे बच्चों ने तो प्रवेश ले लिया, लेकिन नई किताब वितरण का समय के साथ दावा भी हवा हो गया। तीन माह बीतने के बाद भी कक्षा एक से छह तक के बच्चों के लिए एक भी किताब नहीं आई है।

आधे विषय की किताब नहीं
शासन की ओर से जिले में कक्षा सात और आठ के बच्चों के लिए तीन लाख 11 हजार 729 किताब आई हैं। इसमें कक्षा सात के गणित विषय की 21 हजार किताब आनी थीं, जिसमें से सिर्फ 12 हजार किताब मिल सकी हैं। अभी भी कक्षा सात की कृषि विज्ञान, गृहशिल्प और कक्षा आठ की गणित विषय की किताब नहीं आई है।

वर्जन...
शनिवार को सत्यापन समिति की ओर से किताबों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ही इन किताबों को स्कूल में भेजना शुरू कर देंगे। दो जुलाई से वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. सुनीता चौधरी, जिला समन्यक, सामुदायिक सहभागिता, जिला बेसिक शिक्षा विभाग।

सभी किताब बराबर आ रही हैं। हमारा प्रयास भी बच्चों को नई किताबों से पढ़ाई करवाने का है। हालांकि कुछ पुरानी किताब जमा करवाने के आदेश दिए थे। शेष बच्चों को वह देकर पढ़ाई सुचारू करवाई जाएगी।
योगेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें