फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में दो जगह ब्लाक से थम गए ट्रेनों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में शुक्रवार को दो अलग अलग जगह रेल पटरियों पर मरम्मत कार्य के लिए ब्लाक लिया गया। जिससे ट्रेनों के पहिये थम गए। निर्धारित समय तक कहीं भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाया। जिस कारण ट्रेनों को जहां तहां रोकना पड़ा। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

हरथला और अगवानपुर के बीच शुक्रवार को रेल पटरियों पर कार्य करने के लिए सुबह नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक ब्लाक लिया गया था। अप लाइन पर कार्य किया गया। लेकिन पंद्रह मिनट तक समय तक कार्य किया गया। पौने बारह बजे ट्रैक पर कार्य पूर्ण हो सका। ब्लाक की वजह से सहरसा से अमृतसर जाने वाली जनसेवा बीस मिनट, गुवाहाटी से जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस 70 मिनट और कोलकाता से नागल डैम जाने वाली नागलडैम एक्सप्रेस बीस मिनट लेट हो गई। इसके अलावा मलिहाबाद और काकोरी के बीच एक बजकर 25 मिनट से तीन बजकर 25 मिनट का ब्लाक लिया गया। यहां डाउन लाइन पर कार्य किया गया। तीन बजकर 35 मिनट तक कार्य किया गया। जिसमें बरेली से सिंगौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस बीस मिनट लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें