फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुजन समाज पर हो रहे अत्याचार रोकने के लिए सभी का संगठित होना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के मंगूपुरा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर माता सावित्री बाई फुले महिला ब्रिगेड संगठन द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बहुजन समाज पर हो रहे अत्याचार रोकने सभी से संगठित होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में तथागत गौतमबुद्ध और बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित किए। बाद में मंडल और जिला स्तरीय पदाधिकारियों का संगठन के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन में माता सावित्रीबाई फुले महिला ब्रिगेड के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सतीश कुमार गौतम ने कहा कि बहुजन समाज को अपने अधिकार पाने के लिए और समाज पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए आपस में संगठित होना होगा। विस क्षेत्र अध्यक्ष ने आगे कहा कि वर्तमान समय में देश में बहुजन समाज का लगातार शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है तथा उनके अधिकार भी छीने जा रहे हैं।
सम्मेलन में शिवओम एडवोकेट, रविराज सिंह, सतीश गौतम, अक्षय कुमार, गौतम भास्कर, समयक गौतम, कमल गौतम, अजय पैेंथर, राजा बाबू, दीपसागर, विपिन कुमार, विवेक, ब्रह्मपाल, रोहताश, परसादीलाल, अग्निवेश, विवेक आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम आयोजन में रोहिताश, बादाम, रवि, सतीश, राजवीर, उमेश, स्वाति, आरती, सुमन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें