फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव अब्दुल्लापुर लेदा में धान की फसल पककर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। धान की फसल पककर तैयार हो गई है। यह अजीब बात है। क्योंकि अभी धान की रोपाई का कार्य भी शुरू नहीं हुआ है। लेकिन यह बात सच है कि गांव अब्दुल्लापुर लेदा के खेत में धान की फसल पककर खेतों में तैयार हो चुकी है। लेकिन धान की यह फसल गर्मी में लगने वाले धान की फसल है। जो अप्रैल और मई के महीने में लगाई जाती है। गांव के मतलूब, हाजी नूरूल हसन के खेतों में धान की फसल लहलहा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यह फसल 60 दिन में पककर तैयार हो जाती है। इसके लिए पानी की ज्यादा जरूरत होती है। नलकूप वाले किसान ही इस फसल को लगाते हैं। क्षेत्र के गांव रमनावाला, मानपुर दत्तराम, कालेवाला आदि के किसान भी साठा धान की फसल को उगाने लगे है। पहले यह फसल उत्तराखंड के तराई के किसानों द्वारा लगाई जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें