- साइकिल यात्रा निकालकर सेहत के प्रति किया जागरूक
- शहर के विभिन्न मोहल्लों से निकाली गई साइकिल यात्रा
अमर उजला ब्यूरो
मुरादाबाद।
राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान सपाइयों ने योग दिवस पर बुधवार को शहर में साइकिल यात्रा निकाली। शहर के विभिन्न से निकली साइकिल यात्रा के जरिए सपाइयों ने लोगों को स्वास्थ्य और प्रदूषण के प्रति जागरूक किया। साइकिल यात्रा में विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी शामिल हुए।
जिला कमेटी की साइकिल यात्रा महासचिव संजीव यादव के आवास से निकाली गई। जिसे जिलाध्यक्ष और देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाजी इकराम कुरैशी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम, योगासन, मार्निंग वाग, खेलकूद, साइकिलिंग लाभप्रद होती है। इसके लिए प्रदूषण रहित वातावरण की जरूरत है। इस दौरान मुकेश यादव, विशंभर यादव, सुमित यादव, प्रेमबाबू वाल्मीकि, धर्मेंद्र यादव, सतपाल यादव, डा. सोमवीर यादव, दुष्यंत यादव, राजकुमार प्रजापति, महेंद्र आदि मौजूद रहे। वहीं महानगर अध्यक्ष शुएब हसन पाशा की अगुवाई में इंद्राचौक से साइकिल यात्रा निकाली गई। जो जामा मस्जिद, जीआईसी, फैजगंज, रफतपुरा, पान दरीबा, मंडी चौक, संभली गेट, पुख्ता सराय, गलशहीद, प्रिंस रोड होते हुए मकबरा रोड पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी के कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान महानगर पूर्व मेयर डा. एसटी हसन, असद कमाल, लालू परवेज, जुबैर असद, मनोज यादव, राजेंद्र यादव, मोहसिन खां, अकरम मलिक आदि मौजूद रहे। इसके अलावा महानगर युवजन सभा, सपा व्यापार सभा की ओर से भी शहर में साइकिल यात्रा निकाली गई।
साइकिल यात्रा निकाल सेहत के प्रति जागरूक करेंगे सपाई। 21 जून को प्रदेश के सपाई साइकिल यात्रा निकालेंगे। हर जिले में पार्टी के कार्यकर्ता और वरिष्ठ पदाधिकारी साइकिल यात्रा में शामिल होेंगे। लोगों को स्वास्थ्य और प्रदूषण के प्रति जागरूक करेंगे।