फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी बारिश से आई आफत, बिजली पानी को तरसी जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश इफेक्ट : बिजली पानी को तरसी जनता
विज्ञापन


- बारिश की वजह से अंडर ग्राउंड लाइन में फाल्ट, ऊपर तारों पर गिरे पेड़
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
भीषण गर्मी के बीच आंधी बारिश राहत के साथ आफत भी लेकर आई। तूफान में पेड़ बिजली लाइनों पर गिर गए तो बारिश के पानी से अंडर ग्राउंड लाइन में कई जगह फाल्ट हो गया। जिससे शहर में बारह घंटे से ज्यादा वक्त तक बिजली गुल रही। बिजली न होने के कारण लोग पानी की एक एक बूंद को तरस गए। दिल्ली रोड स्थित बिजली घर से जुड़ी लाइन के केबिल बॉक्स फुंक गया। जिससे दिल्ली रोड की कालोनियों में कई घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात आंधी के साथ बारिश हुई थी। जिससे जगह जगह बिजली लाइनों पर पेड़ टूट कर गिर गए थे। पूरे जिले की बिजली गुल हो गई थी। कांठ रोड पर आशियाना कालोनी के पास बिजली तार टूट गया था। आशियाना कालोनी, रामगंगा विहार और टीडीआई सिटी की बिजली गुल हो गई थी। हरथला, सोनकपुर व सब्जी मंडी में भी कई घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। घंटों की मशक्कत के बाद लाइन ठीक की गई। रामपुर रोड पर पीतल बस्ती से जीआईसी जाने वाली अंडर ग्राउंड लाइन में बारिश की वजह से फाल्ट हो गया था। जिसकी वजह से तीन घंटे से ज्यादा वक्त लाइन ठप रही। प्रभात मार्र्केट से आगे अंडर ग्राउंड लाइन में फाल्ट मिला। दिल्ली रोड स्थित बिजली घर से जुड़ा क्षेत्र तो बारह घंटे तक बिजली के लिए तरस गया। बिजली घर के केबिल बॉक्स फुंक गया था। जिसे ठीक करने में लंबा वक्त लग गया। इस फाल्ट की वजह से मानसरोवर कालोनी, बौद्घ विहार, मिलन विहार, दिल्ली रोड और मंडी समिति क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली न होने के कारण पब्लिक पानी की एक एक बूंद के लिए तरस गई। सुबह से लेकर शाम पानी की सप्लाई भी बंद रही। पीटीसी, जिगर कालोनी, चक्कर की मिलक, दौलत बाग, नागफनी, मुगलपुरा, जीआईसी, जामा मस्जिद, गुलाबबाड़ी के साथ देहात क्षेत्र में भी बिजली किल्लत से लोग जूझते रहे। अधीक्षण अभियंता संजय अग्रवाल ने बताया कि आंधी बारिश की वजह से कई जगह पेड़ गिर गए थे। जिससे बिजली सप्लाई बंद रही। अधिकांश जगह की लाइन ठीक कर सप्लाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें