फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट मोहर्रिर के संक्रमित आने के बाद जज का सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोर्ट मोहर्रिर के संक्रमित आने के बाद एहतियातन जज का कोरोना सैंपल लिया गया है। वंदे भारत मिशन के अंतर्गत संयुक्त अरब अमीरात से लाए गए तीन विदेश यात्री समेत 212 लोगों के भी कोरोना सैंपल हुए हैं।
विज्ञापन

कोर्ट मोहर्रिर और अभियोजन कार्यालय के दो पुलिस कर्मी संक्रमित आ चुके हैं। न्यायालय परिसर में संक्रमण फैलने की आशंका बनी है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन एक जज का सैंपल लिया है। कोर्ट में काम करने वाले एक कर्मचारी का भी सैंपल हुआ है। संयुक्त अरब अमीरात से लौटे तीन विदेश यात्रियों का सैंपल किया गया है। तीनों कांठ के रहने वाले हैं।
एक के बाद एक छह पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने 41 पुलिस कर्मियों समेत 212 लोगों के कोरोना सैंपल लिए हैं। इनमें साई अस्पताल से आठ, बसपा सेक्टर प्रभारी के नजदीकी संपर्क में आए 18, विदेशों से आए तीन लोगों के नमूने लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के 24 कर्मियों और सीएमओ कैंपस में 17 लोगों के नमूने लिए हैं। इनके अलावा अन्य पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आनेे वालों और अस्पतालों से सैंपल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें