फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 करोड़ की 205 सड़क निर्माण का पिटारा आज खुलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। खस्ताहाल सड़कों से जूझते महानगर को रफ्तार देने की तैयारी हो चुकी हैं। तकरीबन पूरे शहर की 205 सड़कों के निर्माण के लिए मंगलवार को नगर निगम में टेंडर खोले जाएंगे। टेंडरिंग के नियमों में हाल में हुए बदलाव के बाद सिर्फ नगर निगम के मठाधीश ठेकेदार ही नहीं, पीडब्लूडी समेत दूसरे विभागों के ठेकेदारों ने भी निविदा भरी थी। अधिकारियों के मुताबिक जबरदस्त प्रतिस्पर्धा की संभावना मानी जा रही है।
विज्ञापन

बारिश से पहले ही महानगर की सड़के बदहाल थी। बची हुई कसर बारिश ने पूरी की। मानसून के बरसने के बाद सड़कों में गहरे गड्ढे हो गए। इनमेें पानी भरे होने की वजह से लोगों को गहराई का अंदाजा तक मिलना बंद हुआ। इससे हादसे भी हुए और लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। अमर उजाला ने जनमानस से जुड़ी इस समस्या को मजबूती से उठाया था। लगातार खबर प्रकाशन के बाद नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया की शुरुआत की। यूं तो 25 करोड़ कीमत की 205 सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को खुलनी थी। लेकिन ऐन मौके पर टल गई। अब मंगलवार को लेखाधिकारी, अधिशासी अभियंता समेत अफसरों की मौजूदगी में टेंडर खोले जाएंगे। निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बिजेंद्र पाल के मुताबिक टेंडर खुलने के बाद ठेकेदारों को जल्द से जल्द शहर में काम शुरू कराने होंगे। ताकि लोगों को फायदा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें