फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर घंटो रेंगते रहे वाहनों में पसीना बहाते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जैसा कि अंदेशा था पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट की वजह से दिल्ली हाईवे पर सोमवार सुबह करीब सात बजे से ही जाम लगने लगा। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद यह सिलसिला दोपहर तीन बजे तक जारी रहा। चिलचिलाती धूप में हाईवे पर रेंगते वाहनों में लोग पसीना बहाते रहे। मझोला थाने का फोर्स वाहनों को पास कराने में व्यस्त नजर आया।
विज्ञापन

यातायात विभाग ने मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के मद्देनजर रविवार शाम को मार्ग तय किए थे कि पार्टियों को किन मार्गों से होकर विधानसभा वार अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचना है। लेकिन इसका फायदा सोमवार सुबह बुद्धि विहार फेस दो के मैदान की तरफ पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट में नहीं मिला। सुबह सात बजे से सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और बीएलओ पहुंचने लगे। इनकी वजह हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार फंसी रही। पुलिस धीरे-धीरे वाहनों को गुजारने के साथ पोलिंग पार्टियों की गाड़ियों को भी गुजारती रही। यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें