मुरादाबाद। यदि वोटर लिस्ट में नाम है और मतदाता पहचान पत्र किसी वजह से नहीं मिला है तो चुनाव आयोग ने 11 अन्य विकल्प दिए हैं, जिनका इस्तेमाल करके लोग वोट डाल सकते हैं। विकल्पों में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य, केंद्र सरकार के लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक अथवा डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटो युक्त पासबुक, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और आधा कार्ड शामिल है।