फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सदस्यीय टीम करेगी जांच, ग्यारह घंटे बाद रेल संचालन बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के बालाबाली में सोमवार शाम मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने से बाधित हुआ रेल संचालन ग्यारह घंटे बाद बहाल हो पाया। जिसकी वजह से सात ट्रेनों को बदले रेल मार्ग से चलाया गया, जबकि एक एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दी गई। इस हादसे की जांच के लिए डीआरएम ने चार सदस्यीय टीम गठित की है। टीम को तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।
विज्ञापन

सोमवार शाम गेहूं लदी मालगाड़ी पंजाब से पश्चिम बंगाल की ओर जा रही थी। सोमवार करीब साढे़ पांच बजे मालगाड़ी बालावाली से गुजर रही थी। इसी दौरान मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए थे। जिसकी वजह से सहारनपुर और मुरादाबाद रेल मार्ग बाधित हो गया था। हादसे की जानकारी मिलने पर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। अधिकारियों ने एआरटी लगाकर डिब्बों को पटरी पर चढ़ाया। डिब्बों में माल लदा होने की वजह से उन्हें पटरी पर चढ़ाने में समय लग गया था। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि सुबह साढ़े चार बजे मालगाड़ी के डिब्बों को पटरी पर चढ़ाया गया था। इसके बाद ही यातायात चालू हो पाया था। उन्होंने बताया कि सात ट्रेनों को बदले रेल मार्ग से चलाया गया था, जबकि देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दी गई थी। इस मामले की जांच के लिए सीनियर डीईएन वन, सीनियर डीएसटी सिनगल एंड टेलीफोन, सीनियर डीईई की टीम बनाई गई है। टीम को अपनी रिपोर्ट तीन दिन में सौंपनी होगी। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें