फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम एक्सपो इंडिया में पहुंचे विदेशी खरीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। होम एक्सपो इंडिया 2019 के थ्री इन वन शो का आठवां संस्करण मंगलवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में शुरू हो गया। इसमें बड़ी संख्या में विदेशी खरीदारों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इंडिया एक्सपो का शुभारंभ ईपीसीएच के अध्यक्ष ओपी प्रहलादका, उपाध्यक्ष रवि पासी और महानिदेशक राकेश कुमार ने किया। ओपी प्रहलादका ने कहा कि इंडस्ट्री की मांग को देखते हुए इस शो का आयोजन किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय ट्रेंड के अनुसार सेक्टर विशेष उत्पादों पर शो आयोजित करने से खरीदारों की निश्चित आवश्यकताओं पर विशेष तौर पर ध्यान रखना आसान होता है। एक्सपो इंडिया में होम डेकोर, फर्नीचर, फ्लोरिंग, टेक्सटाइल्स के उत्पादाें का प्रदर्शन किया गया है। महानिदेशक ने बताया कि अमेरिका, अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया, यूएई, लेबनान, ईरान, नाइजीरिया समेत 50 से अधिक देशों के खरीदार इस मेले में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें