फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल कुते ने पांच मासूम समेत पंद्रह पर किया हमला, दहशत में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र के पीएसी नया गांव में सोमवार दोपहर पागल कुत्ते ने एक के बाद एक, पांच मासूम समेत 15 लोगों पर हमला कर दिया। जिससे कालोनी में चीख पुकार मच गई। कुत्ते के हमले में जख्मी हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक ओपीडी भी बंद हो चुकी थी। पीड़ितों को एंटी रैबीज के इंजेक्शन भी नहीं लग पाए हैं। कुत्ते की वजह से लोग इतने दहशत में हैं कि उन्होंने बच्चों को घरों से बाहर भेजा बंद कर दिया।
विज्ञापन

नया गांव के लोगों ने बताया कि एक कुत्ता लंबे समय से मोहल्ले में घूम रहा था। सोमवार दोपहर कुत्ते ने बच्चों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। उसने एक के बाद एक पांच बच्चे जख्मी कर दिए। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। चीख पुकार सुनकर लोग अपने घरों से लाठी डंडे और हाकी निकाल कर लाए, लेकिन तब कुत्ते ने पांच मासूम समेत पंद्रह लोगों का काट लिया। कुत्ते के हमले में यश, गौरव, आरव, छोटू, चरन सिंह, परमेश्वर, रामचरण, राजन, जबरा, फरहा, नरोत्तम, विकास, आलम, नन्हीं, भागवती और रामपाल जख्मी हो गए हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने इसकी जानकारी नगर निगम को दी, लेकिन निगम की ओर से कोई कर्मचारी कुत्ता पकड़ने नहीं आया। नगर निगम के हेल्प लाइन नंबर बताया गया कि चुनाव संहिता लागू है। अभी कुत्ते पकड़ने नहीं आ पाएंगे। चुनाव बाद ही कुत्ते पकड़े जाएंगे। कुत्ते को लेकर लोगों में इतनी दहशत है कि उन्होंने अपने बच्चों को घरों से बाहर भेजना बंद कर दिया। लोग हाथों में डंडे लेकर मोहल्ले में घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को कुत्ते के हमले में जख्मी लोगों को अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन तब ओपीडी बंद हो चुकी थी। पीड़ितों को एंटी रैबीज के इंजेक्शन भी नहीं लग पाए हैं।


जिस क्षेत्र में कुत्ते ने लोगों पर हमला किया है। उस क्षेत्र में टीम भेज कर कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाएंगे। आचार संहिता के बाद निजी कंपनी को कुत्तों की नसबंदी का ठेका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें