फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लाक से थमी ट्रेनें, यात्रियों ने झेली दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में बुधवार को मेगा ब्लाक लेकर डाउन लाइन पार मरम्मत कार्य किया गया। जिसकी वजह से ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया था। इस दौरान यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं। सोमवार को गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच सुबह सवा सात बजे से दोपहर सवा बारह बजे ब्लाक किया गया था। इसके अलावा मुरादाबाद से शाहजहांपुर के बीच सुबह नौ बजकर दस मिनट से दो बजकर दस मिनट तक और शाहजहांपुर से आलमबाग के बीच साढ़े दस बजे से साढ़े तीन बजे तक रेल पटरियों पर मरम्मत कार्य किया गया। इस दौरान गरीब रथ एक्सप्रेस, गढ़वाल एक्सप्रेस अप व डाउन रद्द रही। जबकि चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को रामपुर की जगह चंदौसी से घूमाकर बरेली भेजी गई। हापुड़ यार्ड में सुबह नौ बजकर पच्चीस मिनट से एक बजकर 35 मिनट तक ब्लाक लिया गया था। जबकि ये कार्रवाई दो बजे तक चला। जिसकी वजह सये अवध असम, काशी विश्व नाथ एक्सप्रेस, मुरादाबाद दिल्ली पैसेंजर ट्रेन बीच में ही रुकी रही। इसके अलावा मुरादाबाद यार्ड में भी समय पर कार्य पूरा नहीं हो पाया था। स्योहारा में चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस रोक दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें