फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नवरात्र का पहला दिन मां शैलपुत्री की आराधना में बीता। तड़के साढ़े चार बजे से ही मंदिरों के कपाट खुल गए। मां की आराधना और दर्शन के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। काली माता मंदिर लाल बाग में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिरों के बाहर प्रसाद, पूजा सामग्री की दुकानें सज गईं। सबसे अधिक मांग नारियल और चुनरी की रही। काली माता मंदिर परिसर में लगे मेला में पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने लुत्फ उठाया। हवन-पूजन और कीर्तन का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

श्री काली माता मंदिर लालबाग में पहले दिन बहुत भीड़ थी। बरेली, लखनऊ के अलावा आस-पास के जिलों से संत पहुंचे। महंत सज्जगिरी महाराज ने आरती की। उनका कहना है कि जो श्रद्धालु 40 दिन मां के दरबार में हाजिरी देता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। मान्यता है कि यहां की भभूत को यदि 40 दिन गूंगा चख लेगा तो आवाज आ जाती है। नवरात्र में प्रतिदिन सुबह में नारियल की भेंट दी जाती है और चुनरी चढ़ाई जाती है। महिला श्रद्धालुओं ने मैया की भेंट गाईं।
माता मंदिर लाइनपार में भी सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। मंदिर में विधि विधान से कलश स्थापना की गई। शाम को महिलाओं ने कीर्तन किया। प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर कोर्ट रोड, अन्नपूर्णा मंदिर साहू माहेल्ला, श्री दुर्गा भवन मंदिर बुध बाजार, मनोकामना मंदिर रेलवे कालोनी, श्री हुल्का माता मंदिर कपूर कंपनी, दुर्गा माता मंदिर नवीन नगर, श्री शिव हरि मंदिर रामगंगा विहार, ढ़ाब वाला मंदिर आशियाना, काली मंदिर हरथला, चौरासी घंटा मंदिर किसरौल, झारखंडी शिव मंदिर नागफनी, गीता ज्ञान मंदिर कोठीवाल नगर, ऋणमुक्तेश्वर मंदिर मझोली आदि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने धूप-दीप के साथ माता की पूजा की। मातारानी का शृंगार, प्रसाद, फल-फूल, नारियल आदि चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भक्तों ने नौ दिन के लिए अखंड ज्योति दीपक जलाए। घरों में घट स्थापना की।
विज्ञापन


पूजा के साथ संकीर्तन
चैत्र नवरात्र प्रारंभ होने पर विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। वहीं, विभिन्न संस्थाओं के द्वारा भी कीर्तन का आयोजन किया गया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने नवसंवतसर के दौरान चामुंडा ब्रह्मदेव सिद्ध मंदिर में हवन-पूजन करवाया। इस दौरान डॉ. प्रदीप शर्मा, रजत वशिष्ठ, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद महानगर के पुरोहित विभाग द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत 2076 युगाब्द द्वारा पंचांग की पुस्तक व्रतोत्सव का विमोचन लाजपत नगर स्थित नारायण मंदिर पर किया गया। इस दौरान श्याम कृष्ण रस्तोगी, पंडित मुकुल शास्त्री, मनोज व्यास, रोहन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
भक्ति परिवार महिला संकीर्तन मंडल की पदाधिकारियों ने माता रानी के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विशेष आराधना की। अशित मेहरोत्रा, शिल्पी मेहरोत्रा, अनीता श्रीवास्तव, देवी रस्तोगी आदि मौजूद रहीं।
जय दुर्गे महिला संकीर्तन मंडल द्वारा मां की स्तुति की ग्रइ। इस दौरान उमा आहुजा, माया अग्रवाल, मीना अग्रवाल, मीनू गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
ताड़ीखाना चौक स्थित कृष्णा आश्रम के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना की। पुरोहित हरिशंकर चतुर्वेदी ने विधि विधान से हवन कराया। मां दुर्गा से सभी भक्तों की खुशहाली की कामना की। इस दौरान अजय जौहरी, विनय रस्तोगी, विपुल आदि मौजूद रहे।
श्री सनातन धर्म सभा की ओर से बनबटा गंज बगिया में नव विक्रम संवत धूमधाम से मनाया। आचार्य शिव शंकर चतुर्वेदी ने पूजन कराया। इस दौरान दर्शन कुमार मित्तल, जय नारायण शास्त्री, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
आर्य समाज में पदाधिकारियों ने प्रभात फेरी निकालकर सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। प्रभात फेरी मंडी बांस से शुरू होकर अमरोहा गेट, कोतवाली, गुरहट्टी, गुरु गोविंद सिंह चौक, गुलजारीमल धर्मशाला रोड बुध बाजार आर्य समाज स्टेशन रोड पहुंची। गायत्री मंत्र का जाप करते हुए चल रहे थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने केसरिया वस्त्र धारण किए हुए थे। इस दौरान आशा जैमिनी, रमेश सिंह आर्य, निर्मल आर्य, मनोज आर्य, डॉ. अभय श्रोत्रिय आदि मौजूद रहे।
शिव शक्ति मंदिर रामगंगा विहार में पंडित हेमंत भट्ट व पंडित देवेंद्र ओझा ने विधि विधान से घट स्थापना कराई। मंदिर महिला संकीर्तन मंडली ने कीर्तन कर माता रानी के भजनों का गुणगान किया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें