फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे के ब्लाक से रुकीं ट्रेन, यात्रियों ने झेली परेशानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में शनिवार को मुरादाबाद बरेली और लक्सर नजीबाबाद रेल मार्ग पर मरम्मत कार्य किया गया। पांच घंटे के ब्लाक के दौरान ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया। इस दौरान यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार को 11. 05 बजे से शाम 04.05 बजे तक रोजा और बरेली कैंट के बीच ब्लाक लिया गया था। इस दौरान ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया था। बरेली कैंट और बरेली के बीच दोपहर 12.40 बजे शाम से 5.40 बजे तक ब्लाक किया गया था। बरेली से रामपुर के बीच भी साढ़े ग्यारह साढ़े चार बजे तक ट्रैक पर मरम्मत कार्य चला। रामपुर और मुरादाबाद के शनिवार को पांच घंटे का ब्लाक लिया गया था। नजीबाबाद और लक्सर के बीच ग्यारह बजे से चार बजे तक ट्रैक पर मरम्मत कार्य चला। मंडल में पांच घंटे रहे से रेल संचालन बाधित हो गया था। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें