उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2016 के परीक्षा परिणाम में मुरादाबाद जीएसटी विभाग में तैनात दो अधिकारियों ने सफलता हासिल की है। इनमें असिस्टेंट कमिश्नर सतीश त्रिपाठी ने प्रदेश में 5वीं रैक हासिल की है। जबकि जीएसटी अधिकारी सर्वेश कुमार यादव की 39वीं रैंक आई है। दोनों ही अधिकारियों के पीसीएस में चयन होने से विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खुशी मनाते हुए मिठाइयां बांटी।
असिस्टेंट कमिश्नर खंड 10 सतीश त्रिपाठी 2009 बैच के अधिकारी हैं। मूल रूप से सिद्धार्थनगर के रहने वाले सतीश त्रिपाठी मुरादाबाद में पिछले तीन सालों से तैनात हैं। पीसीएस परीक्षा में उन्होंने प्रदेश में 5वीं रैक प्राप्त कर विभाग का मान बढ़ाया है। जीएसटी विभाग मुरादाबाद में ही जीएसटी अधिकारी सर्वेश कुमार ने भी परीक्षा पास कर 39वीं रैक हासिल की है। सर्वेश कुमार 2016 बैच के जीएसटी अधिकारी हैं और तभी से मुरादाबाद में तैनात हैं। सर्वेश कुमार मूलरूप से आजमगढ़ के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमलदीप यादव, जोनल मंत्री मनोज तिवारी, प्रमोद कुमार, दिनेश सिंह और सुमित यादव ने दोनों ही अधिकारियों को मिठाइयां खिलाकर बधाइयां दी।