फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर झेलनी पड़ी गर्मी और उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव केसाथ ही लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसकेचलते शुक्रवार को लोगों को दिनभर पसीना-पसीना होना पड़ा। फिलहाल मौसम में बदलाव की उम्मीद कम हैं। ऐसे में पूरे सप्ताह हल्की बारिश और उमस के बीच पसीना बहाना पड़ेगा।
विज्ञापन

वातावरण मेें आर्द्रता बढ़ने और तामपान में बढ़ोतरी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को तापमान में एक डिग्री की और बढ़ोतरी हो गई। अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्र्दता 78 फीसदी रही। इससे दिनभर गर्मी और उमस से बेचैनी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की बौछार हुई। बादल छाने से दोपहर में बारिश होने की उम्मीद भी बनीं, लेकिन अच्छी बारिश नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञ मोहम्मद निशार अहमद ने बताया कि अभी गर्मी का सामना लगातार करना होगा। फिलहाल अच्छी बारिश की उम्मीद कम है। बौछार होने केहालात बनें हैं। इससे गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें