फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक वार्ड में बनेंगे एसटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जल निगम ने स्थान के अभाव में महानगर में तीन व चार जोन में मुख्य एसटीपी बनाने की योजना में बदलाव कर दिया है। अब इन दोनों जोन के वार्ड में छोटे-छोटे एसटीपी बनाए जाएंगे। इन एसटीपी से वार्ड का सीवर साफ करके पानी को क्षेत्र में ही प्रयोग कर लिया जाएगा। इससे बड़े एसटीपी और लंबी लाइनों की योजना अब तैयार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

नमामि गंगे अभियान केतहत महानगर में सीवर लाइन डाली जानी है। इसके लिए शहर को चार जोन में बांटकर सीवर लाइन डाली जानी थी। प्रत्येक जोन में एक बड़ा एसटीपी बनाया जाना था। प्रथम जोन में एसटीपी बन गया है। इससे नालों का पानी साफ किया जा रहा है। 15 अगस्त तक इससे सीवर लाइन को जोड़ा जाना है। दूसरे जोन की सीवर लाइन का प्रस्ताव बनकर तैयार हो गया है। वहां पर 101 करोड़ से सीवर लाइन डाली जानी है। इसकेएसटीपी के लिए स्थान नगर निगम उपलब्ध करा चुका है। तीसरे और चौथे जोन में मुख्य एसटीपी बनाने को जगह निगम उपलब्ध नहीं करा सका है। इसकेचलते इन दोनों जोन में सीवर लाइन भी नहीं डाली गई है। शासन का गंगा स्वच्छता अभियान के तहत सीवर को नदियों में गिरने से रोकने के लिए दबाव है। उसके चलते जल निगम ने अब योजना में बदलाव कर दिया है। अब प्रत्येक वार्ड में पार्कों में छोटे-छोटे एसटीपी बनाए जाएंगे। उक्त वार्ड का सीवर अपने क्षेत्र के एसटीपी से जोड़कर साफ करा लिया जाएगा। उसके बाद साफ पानी को उसी वार्ड के पार्कों, कार धुलाई केंद्रों और घरों में फर्स धुलाई व निर्माण कार्यों में प्रयुक्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें