फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से चढ़ा कंटेनर ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मैनाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-संभल हाईवे पर ग्राम महमूदपुर माफी के सामने कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के वक्त चालक ट्रक के केबिन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। चालक को झपकी लगने के चलते हादसा होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार के तड़के करीब पांच संभल से मुरादाबाद की दिशा में लोडेड कंटेनर जा रह रहा था। कंटेनर ट्रक जिस समय मुरादाबाद-संभल हाईवे से सटे मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर माफी की आबादी के बीच गुजर रहा था। चालक कंटेनर ट्रक पर नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते कंटेनर ट्रक हाईवे के बीच में डिवाइडर से चढ़ गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं जबकि ट्रक के पीछे रखे कंटेनर गिर गया। वहीं ट्रक के केबिन से चालक नीचे गिर गया जिसके चलते उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई। हादसा होने पर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और कुछ ही देर बाद पुलिस भी घटना स्थल पर आ गई।
गंभीर रूप से घायल चालक विष्णु कुमार 28 वर्ष पुत्र पप्पू सिंह निवासी ग्राम हादी बातपुर थाना निढौली जिला एटा को तत्काल ही इलाज के लिए जिला अस्पताल को भेज दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कंटेनर ट्रक चालक ने दम तोड़ दिया है। सूचना पर पहुंची मैनाठेर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें