बिलारी। नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला स्थित अशरफी मस्जिद से लापता हुए छात्र की गुमशुदगी मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला अब्दुल्ला की अशरफी मस्जिद के इमाम गुलाम अशरफ की ओर से स्थानीय कोतवाली में लिखाई रिपोर्ट में कहा गया है कि थाना मैनाठेर के फत्तेहपुर खास गांव निवासी बाबू का बेटा गुलाम मुस्तफा अशरफी मस्जिद में दीनी तालीम हासिल कर रहा था। बीती 28 जून की सुबह 11 बजे वह मस्जिद में आने के बाद बिना किसी को बताए कहीं चला गया। कोतवाली पुलिस से जानकारी करने पर पता चला कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मदरसे के छात्र का अपहरण करने की रिपोेर्ट दर्ज की गई है।