फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख का डीजल एक दिन में खपाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वित्तीय वर्ष केआखिरी दिन सरकारी विभागों में सात लाख रुपये का डीजल खर्च कर दिया। इसकेसाथ ही पांच लाख रुपये से ज्यादा के टूर पैकेज के प्रपत्र अधिकारियों-कर्मचारियों ने जमा कराए हैं।
विज्ञापन

मार्च का अंतिम सप्ताह बिल को खपाने में लग गया। ज्यादातर विभागों के अधिकारी - कर्मचारी बजट के अनुसार बिल बाउचर जमा कराने में लगे रहे। 31 मार्च को कृषि, उद्यान, ग्राम विकास और कृषि रक्षा सहित विभिन्न विभागों की ओर से सात लाख रुपये के डीजल - पेट्रोल बिल जमा कराए गए। इनको ट्रेजरी ने स्वीकार कर लिया है। अफसरों ने पांच लाख से ज्यादा के यात्रा भत्ते के बिल भी जमा करा दिए हैं।
खेतों की सिंचाई केलिए ड्रिप सिंचाई का 12 लाख, उद्यान विभाग का पांच लाख, एसी वैन का 10 लाख, शीतग्रह का 14 लाख रुपया प्रयोग नहीं किया । शादी अनुसान का अल्पसंख्यक विभाग चार करोड़, समाज कल्याण विभाग का तीन करोड़ और पिछड़ा वर्ग विभाग में एक करोड़ रुपया प्रयोग नहीं हो सका। किसानों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराने, नलकूप लगवाने, पशुपालन व डेयरी शुरू कराने का बजट भी प्रयोग नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें