फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 200 इंजन कवच से लैस, रुकेंगी दुर्घटनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बालासोर जैसे बड़े हादसे से सबक लेकर रेलवे तेजी से संरक्षा व सुरक्षा पर काम कर रहा है। इसके लिए दिल्ली-हावड़ा रूट पर कवच प्रणाली लगाने की तैयारी चल रही है। गाजियाबाद कार्यशाला में 200 रेल इंजन कवच डिवाइस से लैस हो गए हैं। रेडियो फ्रीक्वेंसी वाली यह डिवाइस एक ही पटरी पर दो ट्रेनें आने की स्थिति में इंजनों को संकेत देगी और ऑटोमेटिक ब्रेक लगा देगी।
विज्ञापन

इससे ट्रेनों की टक्कर की घटनाएं नहीं होंगी। इस डिवाइस का परीक्षण किया जा चुका है। उत्तर रेलवे ने अपने आधिकारिक एक्स एकाउंट से जानकारी दी है कि 200 रेल इंजन कवच सुरक्षा से लैस हो चुके हैं। अब हर दिन एक इंजन में ह डिवाइस लदाई जाएगी। साथ ही रेलवे ट्रैक पर भी कवच के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबिल बिछाया जा रहा है।
मुरादाबाद रेल मंडल में गाजियाबाद से लखनऊ तक का हिस्सा इस प्रणाली से सुरक्षित होने जा रहा है। इस तकनीक से ट्रेनें सिग्नल ओवरशूट होने की स्थिति में खुद रुक जाएंगी। पिंक बुक में सुरक्षित संचालन के लिए बजट भी जारी किया गया है। ज्ञात हो कि वर्ष 2023 में मुरादाबाद मंडल के हापुड़ स्टेशन के पास भी बालासोर जैसा हादसा होने से बचा था। राजधानी एक्सप्रेस को उसी लाइन पर आगे बढ़ा दिया गया था जिस पर पहले से एक ट्रेन थी। ट्रेनों की रफ्तार बेहद धीमी होने के कारण ड्राइवर समय से ब्रेक लगा सके और हादसा बच गया। इस मामले में पिलखुआ के स्टेशन मास्टर को निलंबित किया गया था। अब भी मंडल में ट्रेनें बिना कवच प्रणाली के दौड़ रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें