कांठ। अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर संविदा एएनएम ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। कांठ की सभी 20 एएनएम ने वेतन वृद्धि, स्थायीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन किया। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
संविदा एएनएम संघ के आह्वान पर लखनऊ में 21 सितंबर से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी ब्लॉकों से एएनएम के शामिल होने का आह्वान किया गया था। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ की सभी 20 संविदा एएनएम भी आंदोलन में अपना समर्थन दिया। इसी के साथ उन्होंने सीएमओ के नाम चिकित्सा अधीक्षक कांठ डॉ. राजीव सिंह को ज्ञापन सौंपकर 28 सितंबर से टीकाकरण संबंधी कार्य नहीं करने की सूचना दी थी। बुधवार को एएनएम के कार्य बहिष्कार के चलते टीकाकरण समेत संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं पर असर देखने को मिला। इस दौरान संविदा एएनएम रश्मी, ममता त्यागी, अर्चना, इंदु, अंशुल, प्रीति, सुनीता, रूपा सैनी, रूपा द्वितीय, रजनी सिंह, साक्षी माथुर, प्रियंका चौधरी, प्रियंका द्वितीय, प्राची, सुषमा यादव, नीतू राजपूत, अल्पना शर्मा, राखी बिश्नोई, वंदना शर्मा और सना खान रहीं।