फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तब रामलीला मैदान में की थी मोदी ने जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ये 2009 की बात है। उन दिनों नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मुरादाबाद से कांग्र्रेस के अजहरुद्दीन के खिलाफ भाजपा के टिकट पर सर्वेश सिंह चुनाव मैदान में थे। तब नरेंद्र मोदी सर्वेश के लिए वोट मांगने मुरादाबाद आए थे। लाइनपार स्थित रामलीला मैदान में उनकी जनसभा हुई थी। उस जनसभा में नरेंद्र मोदी ने मुरादाबाद के गुड़ से गुजरात का रिश्ता जोड़ा था। उन्होंने कहा था कि मुरादाबाद का गुड़ गुजरात तक मिठास पहुंचाता है। लोगों से भाजपा प्रत्याशी के लिए वोटों की अपील करते हुए उन्होंने कहा था कि भाजपा को जिताकर केंद्र में सरकार बनानी है। इसके बाद मुरादाबाद के गुड़ से वह मुंह मीठा करेंगे।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में हुई जनसभा में उस समय के गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि गुजरात को बड़ी तादाद में मुरादाबाद से गुड़ जाता है। इसलिए गुजरात और मुरादाबाद का करीबी रिश्ता है। हालांकि उस समय मोदी को लेकर इतना क्रेज नहीं था। लेकिन फिर भी रामलीला मैदान में अच्छी संख्या में भीड़ उन्हें सुनने पहुंची थी। अपनी 2009 की जनसभा का जिक्र मोदी ने 2016 में उस वक्त भी किया था जब पीएम बनने के बाद वह मुरादाबाद में रैली को संबोधित करने आए थे। मोदी रविवार को फिर से मुरादाबाद आ रहे हैं। ऐसे में उनसे जुड़ी पुरानी यादें लोगों के जहन में ताजा हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें