फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों को मिली पुल और लिफ्ट की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

निर्माण के बाद छह माह पहले रेलवे के शुरू हो चुके केजीके फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का सोमवार दोपहर लोकार्पण किया गया। सांसद सर्वेश सिंह ने फीता काटा। उन्होंने पुल के निर्माण को रेल यात्रियों और लाइनपार की जनता के लिए बड़ी सौगात बताया। इस दौरान दो लिफ्ट और प्लेटफार्म पांच पर यात्री शौचालय का भी लोकार्पण किया। जबकि थर्ड एंट्री गेट और स्वचालित सीढ़ियों का शिलान्यास भी किया गया। इस दौरान सांसद ने कहा कि जल्द ही लोकोशेड पुल और सोनकपुर रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य भी पूरा हो जाएगा।
केजीके कालेज फुट ओवरब्रिज 110 साल से भी पुराना हो गया था। उत्तर रेलवे मुख्यालय से आई इंजीनियरों की टीम ने निरीक्षण के बाद उसे जर्जर घोषित कर दिया था। इसके बाद पुल को बंद कर दिया गया था। इस जर्जर पुल को गिराकर इसके बराबर में नया पुल बनाया गया है। 105 मीटर लंबे और छह मीटर चौड़े पुल को बनाने में एक करोड़ 70 लाख रुपये की लागत आई है। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि इस पुल को छह माह में तैयार किया गया है। चार चार घंटे के पांच मेगा ब्लाक लेकर व रेलवे के विभिन्न विभागों ने आपसी तालमेल से जनवरी 2018 में स्थापित कर दिया गया था। इसके बाद बिना रेल संचालन बाधित किए इस पुल का कार्य मई 2018 में पूर्ण कर लिया गया था। मई माह के अंत में ही इस पुल को जनता के लिए खोल दिया गया था। छह माह बाद रेलवे को इस पुल के लोकार्पण की याद आई। सोमवार को पुल के पास ही कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांसद सर्वेश सिंह ने फीता काट कर लोकार्पण किया। इस दौरान मेयर विनोद अग्रवाल, कांठ विधायक राजेश कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक, मनोज गुप्ता समेत डीआरएम अजय कुमार सिंघल, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा समेत अन्य अन्य रेल अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में नहीं बुलाए गए गैर भाजपा जन प्रतिनिधि
मुरादाबाद। सोमवार को रेलवे स्टेशन पर लोकार्पण व शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गैर भाजपा जन प्रतिनिधियों को नहीं बुलाया गया। कार्यक्रम तो रेलवे की ओर से आयोजित किया गया था। लेकिन नेताओं की मौजूद से ऐसा लग रहा था जैसे भाजपा का कार्यक्रम हुआ है। कार्यक्रम के दौरान सांसद, मेयर भाजपा का गुणगान करते नजर आए ।

इनका हुआ लोकार्पण
- केजीके कालेज फुट ओवर ब्रिज
- रेलवे स्टेशन पर दो लिफ्ट
- प्लेटफार्म पांच पर यात्री शौचालय

शिलान्यास
- छह सात प्लेट फार्म पर थर्ड एंट्री गेट
- दो-तीन और चार पांच प्लेटफार्म पर स्वचालित सीढ़ियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें