फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 शिक्षकों का डिमोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के मुरादाबाद जिले के स्कूलों में तैनात 38 अनुसूचित जाति एवं जनजाति के शिक्षकों का डिमोशन हो गया है। आरक्षण का लाभ मिलने से शिक्षकों का प्रमोशन हुआ था। उच्च न्यायालय की एक याचिका में सुनवाई के आदेश के क्रम में शिक्षकों का डिमोशन किया गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि नवंबर 1997 से अप्रैल 2012 की अवधि में शिक्षकों की पदोन्नति हुई थी। न्यायालय के आदेश पर जिले में 38 प्रधानाध्यापकों को सहायक अध्यापक पद पर पदावनति किया गया है। इनकी सूची खंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई है। इनमें ठाकुरद्वारा ब्लाक से योगराज सिंह, सुनील कुमार, नन्हे सिंह, ओमकार सिंह, विपिन कुमार, कुंदरकी ब्लाक की सुनीता, रेनू वाला, सुनीता, चंद्र प्रकाश, नरेश कुमार, मुन्नी सिंह, सुभाष सागर, रीना मीना, मुरादाबाद से सरिता सिंधु, खुशवीर, गिरिराज सिंह, कल्पना राकेश, सुशील कुमार, गंगा सरन, अनिल कुमार, रमेश चंद्र, विनोद कुमार, नीममवाई मीना, मूंढापांडे ब्लाक से नरेश कुमार, अजय पाल सिंह, राकेश कुमार और दीप चंद्र, बिलारी ब्लाक से अतिरेश कुमारी, संतोष कुमार, प्रताप सिंह, सुदेश कुमार, देवीदास, डिलारी ब्लाक से जितेंद्र सिंह, भगतपुर ब्लाक से अंजुला सिंह, नरेश चंद्र, छजलैट ब्लाक से रामअवतार सिंह और हेमवती शामिल हैं। बीएसए ने कहा कि वरिष्ठता का निर्धारण एवं पदोन्नति के नए आदेश जारी नहीं होने तक पदावनति शिक्षक वर्तमान स्कूलों में ही तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें