फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रा बैक की दरें नहीं बढ़ने से निर्यातक निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

केंद्र ने गुरुवार देर शाम ड्रा बैक की नई दरें घोषित कर दी हैं। कैप वैल्यू में मामूली बढ़ोत्तरी के अलावा निर्यातकों को ड्रा बैक से कुछ खास हासिल नहीं हो सका। इससे निर्यातकों में निराशा है।
विज्ञापन

ग्लास पर 70 पैसे की बढ़ोत्तरी को छोड़ दें तो बाकी सभी पर ड्रा बैक की दरें पुरानी हैं। लोहे पर ड्रा बैक की दरों में 20 पैसे की कटौती भी की गई है। ग्लास पर कैप वैल्यू को दोगुना करने को निर्यातक थोड़ी राहत के तौर पर देख रहे हैं। लेकिन कुछ निर्यातकों का कहना है कि इससे निर्यातकों को कोई फायदा नहीं होगा। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव अवधेश अग्रवाल का कहना है कि ड्रा बैक की नई दरें निर्यातकों को राहत पहुंचाएंगी। उन्होंने कैप वैल्यू बढ़ाए जाने को बड़ी कामयाबी बताया है। एसोसिएशन के पूर्व सचिव सतपाल का कहना है कि ड्रा बैक कमेटी ने इस बार ड्रा बैक की दरें घोषित करने से पहले निर्यातकों को बुलाकर बैठक करना जरूरी नहीं समझा। जबकि हर बार एसोसिएशन को बुलाया जाता था। उन्हाेंने कहा कि बगैर ट्रेड का पक्ष सुने ड्रा बैक की दरें घोषित की गई हैं। नई दरें निराशाजनक हैं इससे निर्यातक हताश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें