फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे कटौती का मैसेज, चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

विद्युत निगम द्वारा शुरू किए गए ऊर्जा मित्र एप से उपभोक्ताओं को गुमराह किया जा रहा है। दो घंटे बिजली कटौती का मैसेज भेजकर चार से दस घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। कुछ दिन पहले ऊर्जा मित्र नाम से एप शुरू किया गया था। जिसमें जेई और एसडीओ के अलावा उपभोक्ताओं के नाम जोड़े गए थे। बिजली सप्लाई शुरू होने और कटौती की जानकारी देने के मकसद से इस एप को शुरू किया गया है। लेकिन इस पर गलत जानकारी दी जाती है। जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। दो घंटे की कटौती होने की जानकारी देकर चार से दस घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। अधिशासी अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि समय सीमा में कार्य पूर्ण न होने की वजह से सप्लाई बाधित रहती है। ऐसे में जेई और एसडीओ को अपडेट जानकारी का मैसेज डालना होता है।
विज्ञापन



बारह घंटे ठप रहेगी गलशहीद बिजली घर से सप्लाई
मुरादाबाद। बुधवार को बारह घंटे गलशहीद बिजली घर से जुडे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बुधवार सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक उपकेंद्र में वीसीबी बदलने का कार्य किया जाएगा। जिस कारण गुइयां बाग, कटार शहीद, वाजिद नगर, असीम बिहारी, पीरगैब, पीरजादा, सीधी सराय, पक्की सराय और इंद्रा चौक को बारह घंटे बिजली नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें