फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवस विकास और एमडीए के फ्लैट्स पर अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आवंटन होने से पहले की एमडीए और आवास विकास के सैकड़ों आवासों पर अवैध कब्जे हो गए हैं। एमडीए की सोनकपुर योजना में बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स में इसे बनाने वाले मजदूर ही कई वर्षों से काबिज हैं। आवास विकास के कई आवासों का भी यही हाल है। इन अवैध कब्जों को हटाने में दोनों ही नाकाम हैं।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद के फेज टू में बने आवासों में से तमाम खाली पड़े हैं। इन पर अवैध रूप से लोगों ने रहना शुरू कर दिया है। एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने आवास विकास की संपत्तियों पर अवैध कब्जों का मामला हाल ही में मुरादाबाद में हुई विधान मंडल की समिति में भी उठाया था। एमडीए की सोनकपुर योजना के साथ ही एकता विहार दक्षिणी योजना के भी तमाम आवासों पर बगैर आवंटन के लोग रह रहे हैं। इनमें से ज्यादातर वह मजदूर हैं जो इन योजनाओं को बनाने वाले ठेकेदारों ने रखे थे। सोनकपुर योजना में सबसे अधिक अवैध कब्जे हैं। प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा समय - समय पर इन लोगों ने वसूली की शिकायतें भी आती रही हैं। यह लोग खुद को इन आवासों का आवंटित करने की मांग भी करते रहे हैं। एमडीए की नया मुरादाबाद योजना भी इसे ढर्रे पर चल निकली है। प्राधिकरण के पास ईडब्ल्यूएस की ऐसी तमाम संपत्तियां हैं जिनका आवंटन अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें