फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 ईंट भट्ठों को बंद करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे जिले के पांच सौ ईंट भट्ठों को बंद करने की तैयारी है। डीएम की अनुमति के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से शासन को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। शासन की औपचारिक अनुमति केे बाद भट्ठों को बंद कराने को अभियान चलाया जाएगा। जिले में कुल 789 भट्ठे हैं।
जिले की हवा भी साल दर साल दूषित होती जा रही है। इसका मामला एनजीटी में भी विचाराधीन है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने पिछले महीने किए गए सर्वे में पाया कि ईंट भट्ठों पर पर्यावरण मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। एक ओर भट्ठे जहां मानक से 17 गुना तक प्रदूषण फैला रहे हैं, वहीं पर खनन व श्रम विभाग के मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। पिछले सप्ताह अफसरों ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी थी। डीएम की ओर से मानकों को ताक पर रखकर संचालित होने वाले भट्ठों को बंद करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ईंट भट्ठों को बंद कराने के लिए औपचारिक अनुमति के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल अफसर इंजीनियर आरके सिंह ने बताया कि पर्यावरण से खिलवाड़ करने वाले ईंट भट्ठों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। लखनऊ को कार्रवाई से पहले सूचना दी जाती है। अगले सप्ताह से इनपर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें