फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी : पीलीकोठी से कांठरोड होगी स्मार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में पीलीकोठी चौराहा से कांठरोड, बुद्ध बाजार रोड से इम्पीरियल समेत पांच सड़कों को स्मार्ट बनाया जाना है। स्मार्ट सड़क प्रोजेक्ट में बिजली के तार अंडर ग्राउंड होंगे। फूल वाले पौधों के बीच लगी बेंच पर बैठकर लोग पार्क जैसा अनुभव कर सकेंगे। चमचमाती डबल लेन सड़क पर आटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल से यातायात नियंत्रित होगा।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग ने सूबे में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चयनित मुरादाबाद समेत दस शहरों की पांच-पांच सड़कों को स्मार्ट बनाने का खाका तैयार किया है। इन सड़कों को इस तरह से सजाया जाना है कि लोग शहर के अंदर दाखिल होते ही अच्छी छवि के साथ आए। उन्हें स्मार्ट सिटी में आने का अनुभव होना चाहिए। नगर विकास विभाग के आदेश के बाद नगर निगम के अफसरों ने सड़कों को स्मार्ट बनाने के प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त संजय चौहान ने शहर के मुख्य एंट्री प्वाइंट का मुआयना करने के बाद सौंदर्यीकरण के प्लान की कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा है।

अब पीएमसी करेगी सड़कों का सर्वे
प्राइवेट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (पीएमसी) अब सड़कों का सर्वे शुरू करेगी। शुरुआती चरण में पीलीकोठी से कांठरोड तक की सड़क का सौंदर्यीकरण कराया जाना है। वहीं इम्पीरियल से बुद्ध बाजार रोड को भी स्मार्ट बनाया जाएगा। बाकी की तीन सड़कों का सर्वे पूरा होने के बाद चयन हो जाएगा।
विज्ञापन


इस तरह होंगी सड़के स्मार्ट :
- साफ्टवेयर के जरिये ट्रैफिक सिग्नल चलेगा
- जेब्रा लाइन होंगी, वॉल पेटिंग करके सौंदर्यीकरण होगा
- चमचमाती सड़कों पर खुले में बिजली के तार नहीं होंगे
- गंदगी नहीं होगी, डस्टबिन कुछ दूरी पर लगे होंगे।
- किनारे पर फूल वाले पौधे होंगे
- लोगों के बैठने के लिए स्टील या सीमेंट की कुर्सियां होंगी
- दो लेन की सड़क के बीच में डिवाइडर सजाया जाएगा

शहर की बुद्ध बाजार से इम्पीरियल और पीलीकोठी चौराहा से कांठ रोड का चयन स्मार्ट सिटी में हो चुका है। तीन अन्य सड़कों का सर्वे के बाद नाम घोषित कर दिया जाएगा। - टीएन मिश्रा, प्रभारी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें