मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एवं लाइब्रेरी के सभागार में मंगलवार दोपहर रजिस्ट्री दफ्तर शिफ्टिंग के मुद्दे को लेकर अधिवक्ताओं की एक सभा आयोजित हुई। जिसमें बार अध्यक्ष विनय कुमार कौशिक ने कहा कि अधिवक्ता चौबीस दिन से आंदोलन कर रहे हैं। वह रजिस्ट्री दफ्तर के दिल्ली रोड पर शिफ्ट किए जाने का विरोध कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन अधिवक्ताओं की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि ग्यारह मार्च को अधिवक्ताओं को प्रतिनिधि मंडल उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश से मिला था। जिसमें रजिस्ट्री कार्यालय को कचहरी में ही स्थापित कराने की मांग की थी। बैठक में निर्णय लिया गया है कि 13 मार्च को अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। इसके अलावा कचहरी परिसर में टाइपिस्ट व स्टांप वेंडर भी अपना कार्य नहीं करेंगे। सभा में महासचिव अभिषेक भटनानगर, अंजार हुसैन, मुकेश भारद्वाज, राकेश चौहान, दानवीर सिंह, वैभव अग्रवाल, कपिल गुप्ता, नीरज त्यागी, सलीम अहमद, सुभाष चंद्र पाल, महेश दत्त शर्मा, नितिन शर्मा, पुनीत चौहान, कपिल चौधरी, मनोज कुमार गुप्ता आदि रहे।