फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजबब्बर आज करेंगे चुनावी शंखनाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कांग्रेस गठबंधन में शामिल महान दल की आभार रैली के बहाने कांग्रेस रविवार को मुरादाबाद लोकसभा में चुनावी शंखनाद की शुरुआत करेगी। रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर शिरकत करेंगे। महानगर एवं जिला कांग्रेस कमेटी ने रैली की पूरी तैयारियां कर ली हैं। होर्डिँग और बैनरों से शहर को चुनावी रंग में ढाल दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने रैली में 10 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा किया है। हालांकि, कांग्रेस के लिए इतनी भारी भीड़ जुटाना अग्निपरीक्षा से कम नहीं हैं।
कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद महान दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 24 फरवरी को आभार रैली कर रहा है। रैली लाइनपार स्थित रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य चुनावी शंखनाद करेंगे। रैली में भीड़ जुटाने के लिए महान दल और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी हैं। कांग्रेस ने ब्लाक स्तर पर प्रभारियों को भीड़ जुटाने का दायित्व सौंपा है। कई ब्लाकों से बसें भी लगाई गई हैं। महानगर एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के अलावा अन्य प्रकोष्ठों को भी भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। कांग्रेस के लिए रैली बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह का दावा है कि रैली में कांग्रेस के 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। महान दल के करीब तीन से चार हजार कार्यकर्ता रैली में प्रतिभाग करेंगे। डा. सिंह ने बताया कि रामलीला मैदान में तीन हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। बाकी कार्यकर्ता खड़े होकर प्रदेश अध्यक्ष को सुनेंगे। प्रदेश अध्यक्ष दोपहर एक बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे। कांग्रेस ने पूरे शहर को होर्डिंग और बैनरों से पाट दिया है।

12 लोगों के लिए मंच तैयार
रामलीला मैदान में रैली के लिए मंच तैयार हो गया है। मंच में अधिकतम 12 लोगों की बैठने की क्षमता होगी। इनमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, लोकसभा प्रभारी आजम शेख, कोआर्डिनेटर नसीमुद्दीन सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा और जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह के अलावा महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष रहेंगे।

रैली के बाद कार्यकर्ताओं से मिलेंगे राबब्बर
रामलीला मैदान में रैली का समापन करीब दोपहर साढ़े तीन बजे होगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के मुताबिक सर्किट हाउस में राजब्बबर चुनाव तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से समीक्षा करेंगे और सुझाव सुनेंगे।
विज्ञापन


तैयारियों की कांग्रेसियों ने समीक्षा की
मुरादाबाद। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने शनिवार को रैली की तैयारियों की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष ने रैली स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया। पदाधिकारियों ने ब्लाकों के प्रभारियों को अधिक से अधिक भीड़ रैली तक लाने के निर्देश दिए। समीक्षा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें