फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी और मालगाड़ियों के इंजन फेल, ब्रेक जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बुधवार को सवारी एवं मालगाड़ियों के इंजन और कोच में तकनीकी खराबी की समस्या से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे कंट्रोल रूम के मुताबिक महामाया एक्सप्रेस के इंजन में सुबह 4.40 बजे मुरादाबाद लोधीपुर के पास खराबी आ गई। चालक ने इंजन ठीक कर सुबह 5.10 बजे ट्रेन को चलाया। आधे घंटे तक ट्रेन ट्रैक पर खड़ी होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

अमरनाथ एक्सप्रेस के कोच में भी तकनीकी गड़बड़ी हुई। सुबह 11.30 बजे दलपतपुर स्टेशन मास्टर ने एक कोच के सही तरीके से संचालन नहीं होने की जानकारी दी। ट्रेन को बरेली में रोककर चेक किया गया और कोच की तकनीकी खराबी दूर की गई। रोजा के पास बुधवार सुबह सवा चार बजे मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। चालक ने इंजन चालू कर सुबह पांच बजे ट्रेन को चलाया। बुंदकी के पास भी मालगाड़ी का ब्रेक जाम हो गया। सियालदह एक्सप्रेस का दोपहर 1.20 बजे पितांबरी स्टेशन के पास ब्रेक जाम हो गए। ब्रेक से चिंगारी आने पर पितांबरी स्टेशन मास्टर ने ट्रेन चालक को इसकी जानकारी दी। ट्रेन को अगले स्टेशन पर रोककर ब्रेक ठीक किए गए। मुरादाबाद स्टेशन के गेट नंबर एक बी को दोपहर 1.30 बजे अनियंत्रित वाहन ने तोड़ दिया। इससे गेट पर वाहनों का संचालन बाधित होने से जाम लग गया। सूचना पर सीआरपीएफ और सिविल पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें